1 Samuel 9:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bihan ko ve tadke utte, aur pah fattte fattte shamooael ne shaaul ko chht par bulakar kaha, ut, maain tum ko vida karoonga. tab shaaul utta, aur vah aur shamooael donon bahar nikal gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगली सुबह सवेरे, शमूएल ने शाऊल को छत पर जोर से पुकारा। शमूएल ने कहा, “उठो। मैं तुम्हें तुम्हारे रास्ते पर भेजूँगा।” शाऊल उठा, और शमूएल के साथ घर से बाहर चल पड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने पौ फटने पर शाऊल को पुकारा, जो छत पर सो रहा था, ‘उठो; मैं तुम्हें विदा करूँगा।’ अत: शाऊल उठा। वह और शमूएल बाहर सड़क पर निकल आए।
Hindi Bible HHBD
बिहान को वे तड़के उठे, और पह फटते फटते शमूएल ने शाऊल को छत पर बुलाकर कहा, उठ, मैं तुम को विदा करूंगा। तब शाऊल उठा, और वह और शमूएल दोनों बाहर निकल गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सबेरे वे तड़के उठे, और पौ फटते फटते शमूएल ने शाऊल को छत पर बुलाकर कहा, “उठ, मैं तुझ को विदा करूँगा।” तब शाऊल उठा, और वह और शमूएल दोनों बाहर निकल गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रातःकाल शमुएल ने छत पर सोए हुए शाऊल को यह कहते हुए जगाया, “उठो, मुझे तुम्हें विदा करना है.” तब शाऊल जाग गए, बाद में वह शमुएल के साथ बाहर चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सवेरे वे तड़के उठे, और पौ फटते शमूएल ने शाऊल को छत पर बुलाकर कहा, “उठ, मैं तुझको विदा करूँगा।” तब शाऊल उठा, और वह और शमूएल दोनों बाहर निकल गए।