1 Samuel 9:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur nagar ke sire kee utarai par chalate chalate shamooael ne shaaul se kaha, apane sevak ko ham se age baddhne kee agyaa de, vah age baddh gaya, parantu too abhee khda rah ki maain tujhe parameshvar ka vachan sunaun..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल, उसका सेवक और शमूएल एक साथ नगर के सिरे पर चल रहे थे। शमूएल ने शाऊल से कहा, “अपने सेवक से हम लोगों से कुछ आगे चलने को कहो। मेरे पास तुम्हारे लिये परमेश्वर का एक सन्देश है।” इसलिये दास उनसे कुछ आगे चलने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे नगर की बाहरी सीमा की ओर उतर रहे थे तब शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘अपने सेवक से कहो कि वह हमारे आगे-आगे जाए। जब वह आगे बढ़ जाएगा तब तुम एक क्षण के लिए रुक जाना, जिससे मैं परमेश्वर का वचन तुम्हें सुना सकूँ।’
Hindi Bible HHBD
और नगर के सिरे की उतराई पर चलते चलते शमूएल ने शाऊल से कहा, अपने सेवक को हम से आगे बढ़ने की आज्ञा दे, (वह आगे बढ़ गया,) परन्तु तू अभी खड़ा रह कि मैं तुझे परमेश्वर का वचन सुनाऊं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और नगर के सिरे की उतराई पर चलते चलते शमूएल ने शाऊल से कहा, “अपने सेवक को हम से आगे बढ़ने की आज्ञा दे, (वह आगे बढ़ गया,) परन्तु तू अभी खड़ा रह कि मैं तुझे परमेश्वर का वचन सुनाऊँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे नगर की बाहरी सीमा पर पहुंचे, शमुएल ने शाऊल से कहा, “अपने सेवक से कहो, कि वह आगे बढ़ता जाए.” सेवक ने वैसा ही किया. शमुएल ने शाऊल से और कहा, “मगर तुम स्वयं यहीं ठहरे रहना कि मैं तुम पर परमेश्वर द्वारा दिया गया संदेश प्रकाशित कर सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और नगर के सिरे की उतराई पर चलते-चलते शमूएल ने शाऊल से कहा, “अपने सेवक को हम से आगे बढ़ने की आज्ञा दे, (वह आगे बढ़ गया,) परन्तु तू अभी खड़ा रह कि मैं तुझे परमेश्वर का वचन सुनाऊँ।”