1 Thessalonians 2:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ki tum, he bhaiyo, parameshvar kee un kaleesiyaon kee see chal chalane lage, jo yahoodiya men maseeh yeeshu men haai, kyonki tum ne bhee apane logon se vaaisa hee dukh paya, jaaisa unhon ne yahoodiyon se paya tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये कि तुम, हे भाइयो, परमेश्‍वर की उन कलीसियाओं की सी चाल चलने लगे, जो यहूदिया में मसीह यीशु में हैं, क्‍योंकि तुम ने भी अपने लोगों से वैसा ही दुख पाया, जैसा उन्होंने यहूदियों से पाया था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, तुम यहूदियों में स्थित मसीह यीशु में परमेश्वर की कलीसियाओं का अनुसरण करते रहे हो। तुमने अपने साथी देश-भाईयों से वैसी ही यातनाएँ झेली हैं जैसी उन्होंने उन यहूदियों के हाथों झेली थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! आप लोगों ने यहूदा प्रदेश में स्‍थित परमेश्‍वर की कलीसियाओं का अनुकरण किया है, जो येशु मसीह में हैं, क्‍योंकि आप को अपने सजातीय लोगों से वही दुर्व्यवहार सहना पड़ा, जो उन्‍होंने यहूदा-वासियों से सहा है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि तुम, हे भाइयो, परमेश्वर की उन कलीसियाओं की सी चाल चलने लगे, जो यहूदिया में मसीह यीशु में हैं, क्योंकि तुम ने भी अपने लोगों से वैसा ही दुख पाया, जैसा उन्हों ने यहूदियों से पाया था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, tum log wahi rakam kara jeise Juḍia ke chech meñ bhais raha aur jeise Yeeshu Maseeh ke log huañ karat rahin. Aur bhi, tum sab ke tumhaar aapan log sataain, wahi rakam jeise ulog ke sataawa gay raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तुम, हे भाइयो, परमेश्‍वर की उन कलीसियाओं की सी चाल चलने लगे जो यहूदिया में मसीह यीशु में हैं, क्योंकि तुम ने भी अपने लोगों से वैसा ही दु:ख पाया जैसा उन्होंने यहूदियों से पाया था,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, तुम मसीह यीशु में परमेश्‍वर की उन कलीसियाओं के अनुकरण करनेवाले बन गए हो जो यहूदिया में हैं, क्योंकि तुमने भी अपने देशवासियों से वैसा ही दुःख सहा जैसा उन्होंने भी यहूदियों से सहा था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि प्रिय भाई बहनो, तुम मसीह येशु में परमेश्वर की उन कलीसियाओं के शिष्य बन गए हो, जो यहूदिया प्रदेश में हैं—तुमने भी स्वदेशवासियों द्वारा दिए गये उसी प्रकार के दुःखों को सहा है, जैसे यहूदिया प्रदेशवासियों ने यहूदियों द्वारा दिए गए दुःखों को,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि तुम, हे भाइयों, परमेश्वर की उन कलीसियाओं के समान चाल चलने लगे, जो यहूदिया में मसीह यीशु में हैं, क्योंकि तुम ने भी अपने लोगों से वैसा ही दुःख पाया, जैसा उन्होंने यहूदियों से पाया था।