1 Thessalonians 2:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve anyajatiyon se un ke uddhar ke liye baten karane se hamen rokate haai, ki sada apane papon ka napua bhrate rahen par un par bhyanak prakop a pahuncha haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
और वे अन्‍यजातियों से उनके उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं, कि सदा अपने पापों का नपुआ भरते रहें; पर उन पर भयानक प्रकोप आ पहुँचा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे विधर्मियों को सुसमाचार का उपदेश देने में बाधा खड़ी करते हैं कि कहीं उन लोगों का उद्धार न हो जाये। इन बातों में वे सदा अपने पापों का घड़ा भरते रहते हैं और अन्ततः अब तो परमेश्वर का प्रकोप उन पर पूरी तरह से आ पड़ा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि वे गैर-यहूदियों को मुक्‍ति का सन्‍देश सुनाने से हमें रोकना चाहते हैं और इस प्रकार वे अपने पापों का घड़ा निरन्‍तर भरते जाते हैं और अब परमेश्‍वर का क्रोध उनके सिर पर आ पड़ा है।
Hindi Bible HHBD
और वे अन्यजातियों से उन के उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं, कि सदा अपने पापों का नपुआ भरते रहें; पर उन पर भयानक प्रकोप आ पहुंचा है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog nai maañge hei ki ham log tumhaar sandes geir Yahuudi ke sunaai, aur ulog ke bache ke rasta dekhaai. Yahuudi log aapan paap ke sañghe bahut duur chala gain hei. Ab Parmeshwar ulog se gussa hoy gay hei, aur ulog ke paap ke saja dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वे अन्यजातियों से उनके उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं कि सदा अपने पापों का नपुआ भरते रहें; पर उन पर परमेश्‍वर का भयानक प्रकोप आ पहुँचा है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वे गैरयहूदियों से उनके उद्धार के लिए बात करने से हमें रोकते हैं। इसके परिणामस्वरूप उनके पापों का घड़ा सदा भरता जाता है; और अब अंततः उन पर प्रकोप आ ही पड़ा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब हम अन्यजातियों को उनके उद्धार के विषय में संदेश देने का काम करते हैं, वे हमारी उद्धार की बातें बताने में बाधा खड़ी करते हैं. इसके फलस्वरूप वे स्वयं अपने ही पापों का घड़ा भर रहे हैं. अंततः उन पर परमेश्वर का क्रोध आ ही पड़ा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे अन्यजातियों से उनके उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं, कि सदा अपने पापों का घड़ा भरते रहें; पर उन पर भयानक प्रकोप आ पहुँचा है।