1 Thessalonians 3:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham raj din bahut hee praarthna karate rahate haai, ki tumhara munh dekhe, aur tumhare vishvas kee ghattee pooree karen..
Hindi 2017 (नया नियम)
हम राज दिन बहुत ही प्रार्थना करते रहते हैं, कि तुम्‍हारा मुँह देखें, और तुम्‍हारे विश्‍वास की घटी पूरी करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रात-दिन यथासम्भव लगन से हम प्रार्थना करते रहते हैं कि किसी प्रकार तुम्हारा मुँह फिर देख पायें और तुम्हारे विश्वास में जो कुछ कमी रह गयी है, उसे पूरा करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम रात-दिन आग्रह के साथ परमेश्‍वर से यह प्रार्थना करते रहते हैं कि हम आप को दुबारा देख सकें और आप के विश्‍वास में जो कमी रह गयी है, उसे पूरा कर सकें।
Hindi Bible HHBD
हम राज दिन बहुत ही प्रार्थना करते रहते हैं, कि तुम्हारा मुंह देखें, और तुम्हारे विश्वास की घटी पूरी करें।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Raat aur din ham man laagaay ke preya karte rahta hei ki ham log fir tumme dekhe sakega aur madat karega ki tumhaar biswaas aur majbuut hoy jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम रात दिन बहुत ही प्रार्थना करते रहते हैं कि तुम्हारा मुँह देखें और तुम्हारे विश्‍वास की घटी पूरी करें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तथा रात और दिन बहुत प्रार्थना करते रहते हैं कि तुम्हारा मुख देखें और तुम्हारे विश्‍वास की घटी को पूरा करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब हम रात-दिन एकचित्त होकर प्रार्थना करते रहते हैं कि हम तुम्हें सामने देख सकें तथा तुम्हारे विश्वास में जो कमी है, उसे पूरा कर सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम रात दिन बहुत ही प्रार्थना करते रहते हैं, कि तुम्हारा मुँह देखें, और तुम्हारे विश्वास की घटी पूरी करें।