1 Thessalonians 4:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he bhaiyo, ham naheen chahate, ki tum unake vishay men jo sote haai, agyaan raho aeesa n ho, ki tum auron kee nai shaek karo jinhen asha naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों की समान शोक करो जिन्‍हें आशा नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, हम चाहते हैं कोई जो चिर-निद्रा में सो गए हैं, तुम उनके विषय में भी जानो ताकि तुम्हें उन औरों के समान, जिनके पास आशा नहीं है, शोक न करना पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! हम चाहते हैं कि मृतकों के विषय में आप को निश्‍चित जानकारी हो। कहीं ऐसा न हो कि आप उन लोगों की तरह शोक मनायें, जिन्‍हें कोई आशा नहीं है।
Hindi Bible HHBD
हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों की नाई शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, ham mañgta hei ki tum samjho ki ulog ke waaste keise rahi jon biswaasi mar gais hei. Tab tum ulog ke shok nai manaayga, aur ulog ke rakam rahega, jon ke koi aasra nai hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, हम नहीं चाहते कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञानी रहो; ऐसा न हो कि तुम दूसरों के समान शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब हे भाइयो, हम नहीं चाहते कि तुम उनके विषय में अनजान रहो जो सो गए हैं; ऐसा न हो कि तुम अन्य लोगों के समान शोक करो जो आशारहित हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, हम नहीं चाहते कि तुम उनके विषय में अनजान रहो, जो मृत्यु में सो गए हैं. कहीं ऐसा न हो कि तुम उन लोगों के समान शोक करने लगो, जिनके सामने कोई आशा नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञानी रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों के समान शोक करो जिन्हें आशा नहीं।