1 Thessalonians 5:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he bhaiyo, ham tum se binatee karate haai, ki jo tum men parishram karate haai, aur prabhu men tumhare aguve haai, aur tumhen shaiksha dete haai, unhen mano.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हे भाइयों, हम तुम से विनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्‍हारे अगुवे हैं, और तुम्‍हें शिक्षा देते हैं, उन्‍हें मानो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाइयों, हमारा तुमसे निवेदन है कि जो लोग तुम्हारे बीच परिश्रम कर रहे हैं और प्रभु में जो तुम्हें राह दिखाते हैं, उनका आदर करते रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ भाइयो और बहिनो! हमारी आप से एक प्रार्थना है। आप उन व्यक्‍तियों का आदर करें, जो आप के बीच परिश्रम करते हैं, प्रभु में आपके अधिकारी हैं और आप को चेतावनी देते हैं।
Hindi Bible HHBD
और हे भाइयों, हम तुम से बिनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुवे हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, ham log binti karta hei ki tum aapan agua log ke baare meñ socho, jon tumhaar khaatir mehnat kare hei aur tumme bataay hei ki keise Prabhu ke waaste raha jaay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, हम तुम से विनती करते हैं कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुवे हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उनका सम्मान करो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब हे भाइयो, हम तुमसे विनती करते हैं कि जो तुम्हारे बीच परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे ऊपर अधिकारी हैं तथा तुम्हें शिक्षा देते हैं, उनका सम्मान करो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, तुमसे हमारी विनती है कि तुम उनकी सराहना करो, जो तुम्हारे बीच लगन से परिश्रम कर रहे हैं, जो प्रभु में तुम्हारे लिए ज़िम्मेदार हैं तथा तुम्हें शिक्षा देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे भाइयों, हम तुम से विनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुए हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो।