1 Timothy 1:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain to pahile ninda karanevala, aur satanevala, aur andhor karanevala tha taubhee mujh par daya hui, kyonaki maain ne aavishvas kee dasha men bin samajhe boojhe, ye kam kiae the.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैं तो पहले निन्‍दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अन्‍धेर करनेवाला था; तौभी मुझ पर दया हुई, क्‍योंकि मैंने अविश्‍वास की दशा में बिन समझे बूझे ये काम किए थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यद्यपि पहले मैं उसका अपमान करने वाला, सताने वाला तथा एक अविनीत व्यक्ति था किन्तु मुझ पर दया की गयी क्योंकि एक अविश्वासी के रूप में यह नहीं जानते हुए कि मैं क्या कुछ कर रहा हूँ, मैंने सब कुछ किया
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तो पहले ईश-निन्‍दक, अत्‍याचारी और उद्दण्‍ड था; किन्‍तु मुझ पर दया की गयी है, क्‍योंकि अविश्‍वास के कारण मैं यह नहीं जानता था कि मैं क्‍या कर रहा हूँ।
Hindi Bible HHBD
मैं तो पहिले निन्दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अन्धेर करनेवाला था; तौभी मुझ पर दया हुई, क्योंकि मैं ने अविश्वास की दशा में बिन समझे बूझे, ये काम किए थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham pahile uske ninda karat raha, aur sab ke sataata raha. Lekin u ham pe daya karis kaahe ke ham nai janta raha ki ham kon cheej karta raha, aur ham aapan biswaas uspe nai rakkha raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तो पहले निन्दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अन्धेर करनेवाला था; तौभी मुझ पर दया हुई, क्योंकि मैं ने अविश्‍वास की दशा में बिन समझे बूझे ये काम किये थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पहले तो मैं निंदा करनेवाला, सतानेवाला और हिंसक व्यक्‍ति था, फिर भी मुझ पर दया की गई क्योंकि मैंने यह सब अविश्‍वास की दशा में अज्ञानता से किया था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हालांकि पहले मैं परमेश्वर की निंदा करनेवाला था, अत्याचारी तथा अधर्मी था किंतु मुझ पर कृपा की गई क्योंकि अपनी अज्ञानता में उनमें अविश्वास के कारण मैंने यह सब किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तो पहले निन्दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अंधेर करनेवाला था; तो भी मुझ पर दया हुई, क्योंकि मैंने अविश्वास की दशा में बिन समझे बूझे ये काम किए थे।