1 Timothy 1:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah bat sach aur har prakar se manane ke yogy haai, ki maseeh yeeshu papiyon ka uddhar karane ke liye jagat men aya, jin men sab se bada maain hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिनमें सबसे बड़ा मैं हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह कथन सत्य है और हर किसी के स्वीकार करने योग्य है कि यीशु मसीह इस संसार में पापियों का उद्धार करने के लिए आया है। फिर मैं तो सब से बड़ा पापी हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह कथन विश्वसनीय और सर्वथा मानने योग्य है कि येशु मसीह पापियों को बचाने के लिए संसार में आये, और उन में से सबसे बड़ा पापी मैं हूँ।
Hindi Bible HHBD
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है, कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिन में सब से बड़ा मैं हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Yeeshu Maseeh dunia meñ paapi log ke bachaay aais.” I baat sachcha hei, aur ispe bharosa kara jaay sake hei. Ham to sab se gira paapi raha!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिनमें सबसे बड़ा मैं हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह बात सच और हर प्रकार से ग्रहणयोग्य है कि मसीह यीशु जगत में पापियों का उद्धार करने आया, जिनमें सब से बड़ा मैं हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह बात सच है, जो हर प्रकार से मानने योग्य है: मसीह येशु पापियों के उद्धार के लिए संसार में आए. इनमें सबसे बड़ा पापी मैं हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिनमें सबसे बड़ा मैं हूँ।