1 Timothy 1:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he putra teemuathaiyus, un bhvishyadvvanaiyon ke anusar jo paahile tere vishay men kee gai thee, maain yah agyaa saunpata hoo, ki too un ke anusar achchhee ladai ko ladta rahe.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यवाणियों के अनुसार जो पहले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूँ, कि तू उनके अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ता रहे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे पुत्र तीमुथियुस, भविष्यवक्ताओं के वचनों के अनुसार बहुत पहले से ही तेरे सम्बन्ध में जो भविष्यवाणीयाँ कर दी गयी थीं, मैं तुझे ये आदेश दे रहा हूँ, ताकि तू उनके अनुसार
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुत्र तिमोथी! जो नबूवतें पहले तुम्हारे विषय में हो चुकी हैं, उनके अनुरूप मैं तुम्हें यह भार सौंप रहा हूँ। तुम उनसे बल ग्रहण करो और विश्वास एवं शुद्ध अन्त:करण से सज्जित हो कर अच्छी लड़ाई लड़ो। कुछ लोगों ने अपने अन्त:करण की वाणी का तिरस्कार किया और इस कारण उनकी विश्वास-रूपी नौका डूब गई!
Hindi Bible HHBD
हे पुत्रा तीमुथियुस, उन भविष्यद्ववाणियों के अनुसार जो पहिले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूं, कि तू उन के अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ता रहे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ṭimathi, hamaar beṭa, jon hukum ham tumme deta hei, u jon kuchh nabi log bole hei, uske anusaar hei. Agar tum ispe chalega, tab tum ek achchha saulja ke rakam laṛega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यद्वाणियों के अनुसार जो पहले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूँ कि तू उनके अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ते रह,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे मेरे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यवाणियों के अनुसार जो पहले से तेरे विषय में की गई थीं, मैं तुझे यह आज्ञा सौंपता हूँ कि तू उनके द्वारा अच्छी लड़ाई लड़ता रह,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे पुत्र, तिमोथियॉस, मैं तुम्हें यह आज्ञा तुम्हारे विषय में पहले से की गई भविष्यवाणियों के अनुसार सौंप रहा हूं कि उनकी प्रेरणा से तुम निरंतर संघर्ष कर सको,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यद्वाणियों के अनुसार जो पहले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूँ, कि तू उनके अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ता रह।