1 Timothy 1:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unheen men se huaminayus aur sikandar haain jinhen maain ne shautan ko saunp diya, ki ve ninda karana n seekhen..
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्‍हीं में से हुमिनयुस और सिकन्‍दर हैं जिन्‍हें मैंने शैतान को सौंप दिया कि वे निन्‍दा करना न सीखें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हुमिनयुस और सिकंदर ऐसे ही हैं। मैंने उन्हें शैतान को सौंप दिया है ताकि उन्हें परमेश्वर के विरोध में परमेश्वर की निन्दा करने से रोकने का पाठ पढ़ाया जा सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन में हुमिनयुस और सिकन्‍दर हैं। मैंने उन्‍हें शैतान के हवाले कर दिया, जिससे वे यह शिक्षा लें कि परमेश्‍वर की निन्‍दा नहीं करनी चाहिए।
Hindi Bible HHBD
उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं जिन्हें मैं ने शैतान को सौंप दिया, कि वे निन्दा करना न सीखें।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Usman se dui i rahin, Huminyus aur Elekszenḍa. Ham ilog ke Saitaan ke haath meñ de dia hei, ki jisse ilog seekhe saki ki Parmeshwar ke agaiñsṭ nai jaay ke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं, जिन्हें मैं ने शैतान को सौंप दिया है कि वे परमेश्‍वर की निन्दा करना न सीखें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हुमिनयुस और सिकंदर उन्हीं में से हैं, जिन्हें मैंने शैतान को सौंप दिया है, ताकि उन्हें सिखाया जाए कि वे परमेश्‍वर की निंदा न करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ह्यूमैनेऑस तथा अलेक्सान्दरॉस इन्हीं में से हैं, जिन्हें मैंने शैतान को सौंप दिया है कि उन्हें परमेश्वर-निंदा न करने का पाठ सिखा दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं जिन्हें मैंने शैतान को सौंप दिया कि वे निन्दा करना न सीखें।