2 Chronicles 1:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur peetal kee jo vedee uree ke putra basalel ne, jo hoor ka pota tha, banai thee, vah gibon men yahova ke nivas ke samhane thee. isaaliye sulaaiman mandlee samet usake pas gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बसलेल ने एक काँसे की वेदी बनाई थी। बसलेल ऊरी का पुत्र था। वह काँसे की वेदी गिबोन में पवित्र तम्बू के सामने थी। इसलिये सुलैमान और वे लोग यहोवा से राय लेने गिबोन गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिबओन के पहाड़ी शिखर में प्रभु के शिविर के सम्‍मुख पीतल की वेदी थी, जो बसलेल ने बनाई थी। बसलेल के पिता का नाम ऊरी और दादा का नाम हूर था। राजा सुलेमान और आराधकों के समूह ने प्रभु की इच्‍छा जानने के लिए आराधना की।
Hindi Bible HHBD
और पीतल की जो वेदी ऊरी के पुत्रा बसलेल ने, जो हूर का पोता था, बनाई थी, वह गिबोन में यहोवा के निवास के साम्हने थी। इसलिये सुलैमान मण्डली समेत उसके पास गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर पीतल की जो वेदी ऊरी के पुत्र बसलेल ने, जो हूर का पोता था बनाई थी, वह गिबोन में यहोवा के निवास के सामने थी। इसलिये सुलैमान मण्डली समेत उसके पास गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय वह कांसे की वेदी, जिसको उरी के पुत्र, हूर के पोते बसलेल ने बनाया था, याहवेह के मिलनवाले तंबू के सामने ही थी. शलोमोन और सभा ने इससे याहवेह की इच्छा मालूम की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर पीतल की जो वेदी ऊरी के पुत्र बसलेल ने, जो हूर का पोता था, बनाई थी, वह गिबोन में यहोवा के निवास के सामने थी। इसलिए सुलैमान मण्डली समेत उसके पास गया।