2 Chronicles 1:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ab he yahova parameshvar! jo bachan too ne mere pita daud ko diya tha, vah poora ho too ne to mujhe aeesee praja ka raja banaya haai jo boomi kee dhooli ke kinakon ke saman bahut haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा परमेश्वर, अब, तूने जो वचन मेरे पिता को दिया है उसे बने रहने दे। तूने मुझे ऐसी प्रजा का शासक बनाया, जो पृथ्वी के रेतकणों की तरह असंख्य है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु परमेश्वर, तूने मेरे पिता दाऊद को वचन दिया था। आज तेरा वह वचन पूरा हो; क्योंकि जिन लोगों पर तूने मुझे राजा बनाया है, वे संख्या में पृथ्वी के धूलकणों के सदृश असंख्य हैं!
Hindi Bible HHBD
अब हे यहोवा परमेश्वर! जो बचन तू ने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तू ने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूलि के किनकों के समान बहुत है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब हे यहोवा परमेश्वर! जो वचन तू ने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तू ने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब, याहवेह परमेश्वर, मेरे पिता दावीद से की गई आपकी प्रतिज्ञा पूरी हो गई है, क्योंकि आपने मुझे ऐसे अनगिनत लोगों पर राजा बनाया है, जो भूमि की धूल के समान अनगिनत हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब हे यहोवा परमेश्वर! जो वचन तूने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तूने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत है।