2 Chronicles 10:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja rahoobiyam ne hadoram ko jo sab begaron par aadhaikaree tha bhej diya, aur israaaeliyon ne usako patthravah kiya aur vah mar gaya. tab rahoobiyam fauta se apane rath par chaddhkar, yarooshalem ko bhag gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हदोराम काम करने के लिये विवश किये जाने वाले लोगों का अधीक्षक था। रहूबियाम ने उसे इस्राएल के लोगों के पास भेजा। किन्तु इस्राएल के लोगों ने हदोराम पर पत्थर फेंके और उसे मार डाला। तब रहूबियाम भागा और अपने रथ में कूद पड़ा तथा बच निकला। वह भागकर यरूशलेम गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब राजा रहबआम ने उन इस्राएलियों के पास अदोराम को भेजा। वह बेगार करने वालों का निरीक्षक था। परन्‍तु इस्राएलियों ने उसे पत्‍थर मार-मारकर मार डाला। अत: राजा रहबआम अपने रथ पर तुरन्‍त चढ़ा और यरूशलेम नगर को भाग गया।
Hindi Bible HHBD
तब राजा रहूबियाम ने हदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और इस्राएलियों ने उसको पत्थ्रवाह किया और वह मर गया। तब रहूबियाम फुत से अपने रथ पर चढ़कर, यरूशलेम को भाग गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा रहूबियाम ने हदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया और वह मर गया। तब रहूबियाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर यरूशलेम को भाग गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा रिहोबोयाम ने हदोराम को, जो बेगार श्रमिकों का मुखिया था, इस्राएलियों के पास भेजा. इस्राएलियों ने उसका पथराव किया कि उसकी हत्या हो गई. यह देख राजा रिहोबोयाम ने बिना देर किए रथ जुतवाया और वह येरूशलेम को भाग गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा रहबाम ने हदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया और वह मर गया। तब रहबाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर, यरूशलेम को भाग गया।