2 Chronicles 11:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab rahoobiyam yarooshalem ko aya, tab us ne yahooda aur binyameen ke gharane ko jo milakar aek lakh assee hajar achchhe yoddha the ikattha kiya, ki israaael ke sath yuddh karen jis se rajy rahoobiyam ke vash men fir a jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब रहूबियाम यरूशलेम आया, उसने एक लाख अस्सी हज़ार सर्वोत्तम योद्धाओं को इकट्ठा किया। उसने इन योद्धाओं को यहूदा और बिन्यामीन के परिवार समूहों से इकट्ठा किया। उसने इन्हें इस्राएल के विरुद्ध लड़ने के लिये तैयार किया जिससे वह राज्य को रहूबियाम को वापस लौटा सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रहबआम यरूशलेम नगर में आया। उसने यहूदा कुल और बिन्यामिन कुल के पुरुषों को एकत्र किया। वे एक लाख अस्सी हजार चुने हुए योद्धा थे। रहबआम इस्राएली लोगों से युद्ध कर अपना राज्य वापस लेना चाहता था।
Hindi Bible HHBD
जब रहूबियाम यरूशलेम को आया, तब उस ने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिलकर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योठ्ठा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युठ्ठ करें जिस से राज्य रहूबियाम के वश में फिर आ जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब रहूबियाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिलकर एक लाख अस्सी हज़ार अच्छे योद्धा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युद्ध करे जिससे राज्य रहूबियाम के वश में फिर आ जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरूशलेम पहुंचते ही रिहोबोयाम ने यहूदाह और बिन्यामिन गोत्र को इकट्ठा किया. ये एक लाख अस्सी हज़ार अच्छे योद्धा इस उद्देश्य से इकट्ठा किए गए थे कि ये इस्राएल से युद्ध करें, कि रिहोबोयाम का राज्य उसके हाथ में दोबारा आ जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब रहबाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिलकर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योद्धा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युद्ध करे जिससे राज्य रहबाम के वश में फिर आ जाए।