2 Chronicles 11:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur leaviyon ke bad israaael ke sab gotraen men se jitane man lagakar israaael ke parameshvar yahova ke khojee the ve apane pitaron ke parameshvar yahova ko bali chaddhane ke liye yarooshalem ko aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब लेवीवंशियों ने इस्राएल को छोड़ दिया तब इस्राएल के परिवार समूह के वे लोग जो इस्राएल के यहोवा परमेश्वर के प्रति विश्वास योग्य थे, यरूशलेम में यहोवा, अपने पूर्वजों के परमेश्वर को बलि चढ़ाने आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये सब लोग भी, जो मन लगाकर इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के दर्शन के खोजी थे, पुरोहितों और उप-पुरोहितों के साथ इस्राएल प्रदेश के कुल-क्षेत्रों से निकल गए, और वे अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को बलि चढ़ाने के लिए यरूशलेम नगर में आए।
Hindi Bible HHBD
और लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगाकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगाकर इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्‍वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के सारे गोत्रों में से वे लोग, जो हृदय से इस्राएल के परमेश्वर याहवेह के खोजी थे, इन पुरोहितों और लेवियों का अनुसरण करते हुए अपने पूर्वजों के याहवेह परमेश्वर के लिए बलि चढ़ाने येरूशलेम चले जाते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगाकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।