2 Chronicles 12:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jab rahoobiyam ka rajy draddh ho gaya, aur vah ap sthiar ho gaya, tab us ne aur usake sath sare israaael ne yahova kee yyavastha ko tyag diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रहूबियाम एक शक्तिशाली राजा हो गया। उसने अपने राज्य को भी शक्तिशाली बनाया। तब रहूबियाम और यहूदा के सभी लोगों ने यहोवा के नियम का पालन करने से इन्कार कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब यहूदा प्रदेश पर रहबआम का राज्‍य स्‍थिर हो गया और वह स्‍वयं शक्‍तिशाली हो गया, तब उसने प्रभु की व्‍यवस्‍था को त्‍याग दिया। उसके साथ यहूदा प्रदेश में रहने वाले इस्राएलियों ने भी प्रभु की व्‍यवस्‍था छोड़ दी, और दुष्‍कर्म करने लगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जब रहूबियाम का राज्य दृढ़ हो गया, और वह आप स्थिर हो गया, तब उस ने और उसके साथ सारे इस्राएल ने यहोवा की रयवस्था को त्याग दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जब रहूबियाम का राज्य दृढ़ हो गया, और वह आप स्थिर हो गया, तब उसने और उसके साथ सारे इस्राएल ने यहोवा की व्यवस्था को त्याग दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब रिहोबोयाम का शासन मजबूत और स्थिर हो गया, उसने और उसके साथ सारे इस्राएल ने याहवेह की व्यवस्था को छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जब रहबाम का राज्य दृढ़ हो गया, और वह आप स्थिर हो गया, तब उसने और उसके साथ सारे इस्राएल ने यहोवा की व्यवस्था को त्याग दिया।