2 Chronicles 12:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab jab raja yahova ke bhvan men jata, tab tab paharuae akar unhen utta le chalate, aur fir paharuon kee kottree men lauttakar rakh dete the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब राजा यहोवा के मन्दिर में जाता था तो रक्षक काँसे की ढालें बाहर निकालते थे। उसके बाद वे काँसे की ढालों को रक्षक—गृह में वापस रखते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब राजा रहबआम प्रभु के मन्‍दिर को जाता था, तब द्वारपाल उनको उठा कर ले जाते थे। वहाँ से लौटकर वे उनको शस्‍त्रागार में रख देते थे।
Hindi Bible HHBD
और जब जब राजा यहोवा के भवन में जाता, तब तब पहरूए आकर उन्हें उठा ले चलते, और फिर पहरूओं की कोठरी में लौटाकर रख देते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब जब राजा यहोवा के भवन में जाता, तब तब पहरुए आकर उन्हें उठा ले चलते, और फिर पहरुओं की कोठरी में लौटाकर रख देते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब रीति यह बन गई कि जब-जब राजा याहवेह के भवन को जाता था, पहरेदार ये ढालें लेकर चलते थे और राजा के वहां से लौटने पर इन्हें पहरेदारों के कमरों में दोबारा रख दिया जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब जब राजा यहोवा के भवन में जाता, तब-तब पहरुए आकर उन्हें उठा ले चलते, और फिर पहरुओं की कोठरी में लौटाकर रख देते थे।