2 Chronicles 12:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aadi se ant tak rahoobiyam ke kam kya shamayah nabee aur io dasha kee pustakon men vanshaavaliyon kee reeati par naheen likhe haain? rahoobiyam aur yarobam ke beech to ladai sada hotee rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब रहूबियाम राजा हुआ, अपने शासन के आरम्भ से अन्त तक, उसने जो कुछ किया वह शमायाह और इद्दो के लेखों में लिखा गया है। शमायाह एक नबी था और इद्दो दृष्टा। वे लोग परिवार इतिहास लिखते थे और रहूबियाम तथा यारोबाम जब तक शासन करते रहे उनके बीच सदा युद्ध चलता रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रहबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘नबी शमायाह का इतिहास-ग्रन्थ’ में तथा ‘द्रष्टा इद्दो का इतिहास-ग्रन्थ’ में लिखा हुआ है। रहबआम तथा यारोबआम के मध्य निरन्तर युद्ध होते रहे।
Hindi Bible HHBD
आदि से अन्त तक रहूबियाम के काम क्या शमायाह नबी और इद्दॊ दश की पुस्तकों में वंशावलियों की रीति पर नहीं लिखे हैं? रहूबियाम और यारोबाम के बीच तो लड़ाई सदा होती रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आदि से अन्त तक रहूबियाम के काम क्या शमायाह नबी और इद्दो दर्शी की पुस्तकों में वंशावलियों की रीति पर नहीं लिखे हैं? रहूबियाम और यारोबाम के बीच तो लड़ाई सदा होती रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शुरू से अंत तक रिहोबोयाम के कामों का ब्यौरा भविष्यद्वक्ता शेमायाह और दर्शी इद्दो की पुस्तकों में उपलब्ध है, जो वंशावली का हिसाब भी रखते थे. रिहोबोयाम और यरोबोअम हमेशा आपस में युद्ध में ही लगे रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आदि से अन्त तक रहबाम के काम क्या शमायाह नबी और इद्दो दर्शी की पुस्तकों में वंशावलियों की रीति पर नहीं लिखे हैं? रहबाम और यारोबाम के बीच तो लड़ाई सदा होती रही।