2 Chronicles 12:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yahova ne dekha ki ve deen huae haai, tab yahova ka yah vachan shamayah ke pas pahuncha ki ve deen ho gaae haai, maain unako nashtt n karoonga maain unaka kuchh bachav karoonga, aur meree jalajalahatt shaeeshak ke dara yarooshalem par n bhdkegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने देखा कि राजा और यहूदा के प्रमुखों ने अपने आप को विनम्र बनाया है। तब यहोवा का सन्देश शमायाह के पास आया। यहोवा ने शमायाह से कहा, “राजा और लोगों ने अपने को विनम्र किया है, इसलिये मैं उन्हें नष्ट नहीं करूँगा अपितु मैं उन्हें शीघ्र ही बचाऊँगा। मैं शीशक का उपयोग यरूशलेम पर अपना क्रोध उतारने के लिये नहीं करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब प्रभु ने देखा कि उन्होंने स्वयं को विनम्र किया है, तब प्रभु ने नबी शमायाह को यह सन्देश दिया: ‘उन्होंने मेरे सम्मुख स्वयं को विनम्र किया है, अत: मैं उनको नष्ट नहीं करूंगा। फिर भी मैं उनका पूर्णरूप से बचाव नहीं करूंगा। मैं शीशक के माध्यम से अपनी क्रोधाग्नि यरूशलेम पर नहीं उण्डेलूंगा;
Hindi Bible HHBD
जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुंचा कि वे दीन हो गए हैं, मैं उनको नष्ट न करूंगा; मैं उनका कुछ बचाव करूंगा, और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुँचा: “वे दीन हो गए हैं, मैं उनको नष्ट न करूँगा; मैं उनका कुछ बचाव करूँगा, और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याहवेह ने देखा कि वे सब नम्र हो गए हैं, शेमायाह को याहवेह का यह संदेश मिला: “उन्होंने अपने आपको नम्र बना लिया है, इसलिये अब मैं उन्हें नाश होने न दूंगा; मैं उन्हें एक हद्द तक छुड़ौती दूंगा. अब शिशाक द्वारा मेरा क्रोध येरूशलेम पर उंडेला न जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुँचा “वे दीन हो गए हैं, मैं उनको नष्ट न करूँगा; मैं उनका कुछ बचाव करूँगा #, और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी।