2 Chronicles 13:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya tum ko n janana chaahia, ki israaael ke parameshvar yahova ne lonavalee vacha bandhakar daud ko aur usake vansh ko israaael ka rajy sada ke liye de diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लोगों को जानना चाहिये कि यहोवा, इस्राएल के प्ररमेश्वर ने दाऊद और उसकी सन्तानों को इस्राएल का राजा होने का अधिकार सदैव के लिये दिया है। यहोवा ने दाऊद को यह अधिकार नमकवाली वाचा के साथ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍या तुम्‍हें यह बात नहीं मालूम है कि इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर ने अलंघनीय विधान के माध्‍यम से इस्राएल देश का राज्‍य दाऊद और उसके राजवंशों को सदा सर्वदा के लिए दिया है?
Hindi Bible HHBD
क्या तुम को न जानना चाहिए, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने लोनवाली वाचा बान्धकर दाऊद को और उसके वंश को इस्राएल का राज्य सदा के लिये दे दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तुम को न जानना चाहिए कि इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा ने नमकवाली वाचा बाँधकर दाऊद को और उसके वंश को इस्राएल का राज्य सदा के लिये दे दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम्हें यह मालूम नहीं कि याहवेह इस्राएल के परमेश्वर ने नमक की वाचा के द्वारा दावीद और उनके पुत्रों को इस्राएल पर हमेशा के लिए शासन दिया है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तुम को न जानना चाहिए, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने नमक वाली वाचा बाँधकर दाऊद को और उसके वंश को इस्राएल का राज्य सदा के लिये दे दिया है।