2 Chronicles 14:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur asa aur usake sang ke logon ne unaka peechha garar tak kiya, aur itane kooshaee mare gaa, ki ve fir sir n utta sake kyonaki ve yahova aur usakee sena se har gaa, aur yahoodee bahut sa loott le gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आसा की सेना ने कूश की सेना का पीछा लगातार गरार नगर तक किया। इतने अधिक कूश के लोग मारे गए कि वे युद्ध करने योग्य एक सेना के रूप में फिर इकट्ठे न हो सके। वे यहोवा और उसकी सेना के द्वारा कुचल दिये गये। आसा और उसकी सेना ने शत्रु से अनेक बहुमूल्य चीज़ें ले लीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु राजा आसा तथा उसके साथ के सैनिकों ने गरार नगर तक उनका पीछा किया। इथियोपियाई सैनिक धराशायी होते गए, और उनका एक भी सैनिक प्राण बचाकर न भाग सका। वे प्रभु और इसकी सेना के सम्मुख टूट गए! यहूदा प्रदेश के सैनिकों को अपार लूट हाथ लगी।
Hindi Bible HHBD
और आसा और उसके संग के लोगों ने उनका पीछा गरार तक किया, और इतने कूशी मारे गए, कि वे फिर सिर न उठा सके क्योंकि वे यहोवा और उसकी सेना से हार गए, और यहूदी बहुत सा लूट ले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आसा और उसके संग के लोगों ने उनका पीछा गरार तक किया, और इतने कूशी मारे गए कि वे फिर सिर न उठा सके क्योंकि वे यहोवा और उसकी सेना से हार गए, और यहूदी बहुत सी लूट ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आसा और उसकी सेना ने गेरार तक उनका पीछा किया; इतने अधिक कूश देशवासी मारे गए कि उनका दोबारा इकट्ठा हो पाना असंभव हो गया. कारण यह था कि वे याहवेह और उनकी सेना के सामने चूर-चूर हो चुके थे. यहूदी सैनिकों ने बहुत बड़ी मात्रा में लूट की सामग्री इकट्ठा कर ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आसा और उसके संग के लोगों ने उनका पीछा गरार तक किया, और इतने कूशी मारे गए, कि वे फिर सिर न उठा सके क्योंकि वे यहोवा और उसकी सेना से हार गए, और यहूदी बहुत सी लूट ले गए।