2 Chronicles 14:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne to parai veadiyon ko aur unche sthanon ko door kiya, aur latton ko tudva dala, aur ashora nam mooraton ko tod dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आसा ने उन विचित्र वेदियों को हटा दिया जिनका उपयोग मूर्तियों की पूजा के लिये होता था। आसा ने उच्च स्थानों को हटा दिया और पवित्र पत्थरों को नष्ट कर दिया और आसा ने अशेरा स्तम्भों को तोड़ डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अन्‍य जाति की वेदियां, पहाड़ी शिखर के पूजागृह ध्‍वस्‍त कर दिए। उसने पूजा-स्‍तम्‍भ तथा अशेराह देवी की प्रतिमा को काट दिया।
Hindi Bible HHBD
उस ने तो पराई वेदियों को और ऊंचे स्थानों को दूर किया, और लाठों को तुड़वा डाला, और अशेरा नाम मूरतों को तोड़ डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने पराई वेदियों को और ऊँचे स्थानों को दूर किया, और लाठों को तुड़वा डाला, और अशेरा नामक मूरतों को तोड़ डाला,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अन्य जातीय वेदियों और पूजा स्थलों को हटा दिया, पूजा के खंभों को नाश कर दिया, अशेराह के मीनारों को काट गिराया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने पराई वेदियों को और ऊँचे स्थानों को दूर किया, और लाठों को तुड़वा डाला, और अशेरा नामक मूरतों को तोड़ डाला।