2 Chronicles 15:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usee samay unhon ne us loott men se jo ve le aae the, sat sau baail aur sat hajar bhed-bakaariya, yahova ko bali karake chaddhai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय उन्होंने यहोवा को सात सौ बैलों और सात हज़ार भेड़ों और बकरों की बलि दी। आसा की सेना ने उन जानवरों और अन्य बहुमूल्य चीज़ों को अपने शत्रुओं से लिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पशु उन्‍होंने शत्रुओं से लूटे थे, उनमें से सात सौ बछड़ों और सात हजार भेड़ों की बलि उसी दिन प्रभु को चढ़ाई।
Hindi Bible HHBD
और उसी समय उन्हों ने उस लूट में से जो वे ले आए थे, सात सौ बैल और सात हजार भेड़- बकरियां, यहोवा को बलि करके चढ़ाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी समय उन्होंने उस लूट में से जो वे ले आए थे, सात सौ बैल और सात हज़ार भेड़–बकरियाँ, यहोवा को बलि करके चढ़ाईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन उन्होंने याहवेह के लिए सात सौ बैलों और सात हज़ार भेड़ों की बलि चढ़ाई. ये सभी पशु वे युद्ध में लूटकर लाए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी समय उन्होंने उस लूट में से जो वे ले आए थे, सात सौ बैल और सात हजार भेड़-बकरियाँ, यहोवा को बलि करके चढ़ाईं।