2 Chronicles 15:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yah shapath khakar sab yahoodee anaandait hua, kyonki unhon ne apane sare man se shapatha khai aur badee aabhailasha se usako ddoonddha aur vah unako mila, aur yahova ne charon or se unhen vishraam diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा से सभी लोग प्रसन्न थे क्योंकि उन्होंने पूरे हृदय से शपथ ली थी। उन्होंने पूरे हृदय से यहोवा का अनुसरण किया तथा येहोवा की खोज की और उसे पाया। इसलिये यहोवा ने उनके पूरे देश में शान्ति दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस शपथ से यहूदा प्रदेश का समस्‍त जनसमुदाय अत्‍यन्‍त प्रसन्न हुआ; क्‍योंकि लोगों ने मुक्‍त हृदय से यह शपथ खाई थी। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु को ढूंढ़ा था और वह उनको प्राप्‍त हुआ था। प्रभु ने उनके चारों ओर के शत्रुओं से उन्‍हें विश्राम दिया।
Hindi Bible HHBD
और यह शपथ खाकर सब यहूदी आनन्दित हुए, क्योंकि उन्हों ने अपने सारे मन से शपथा खाई और बडी अभिलाषा से उसको ढूंढ़ा और वह उनको मिला, और यहोवा ने चारों ओर से उन्हें विश्राम दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह शपथ खाकर सब यहूदी आनन्दित हुए, क्योंकि उन्होंने अपने सारे मन से शपथ खाई और बड़ी अभिलाषा से उसको ढूँढ़ा और वह उनको मिला, और यहोवा ने चारों ओर से उन्हें विश्राम दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह शपथ सारे यहूदिया के लिए उल्लास का विषय थी, क्योंकि उन्होंने यह शपथ पूरे हृदय से ली थी और उन्होंने याहवेह की खोज पूरी सच्चाई में की थी. फलस्वरूप याहवेह ने खुद को उन्हें प्राप्‍त होने दिया था. यह होने पर याहवेह ने उन्हें हर एक ओर से शांति दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह शपथ खाकर सब यहूदी आनन्दित हुए, क्योंकि उन्होंने अपने सारे मन से शपथ खाई और बड़ी अभिलाषा से उसको ढूँढ़ा और वह उनको मिला, और यहोवा ने चारों ओर से उन्हें विश्राम दिया।