2 Chronicles 15:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
baran asa raja kee mata maka jis ne ashora ke pas rakhne ke liae aek ghainaunee moorat banai, usako us ne rajamata ke pad se utar diya, aur asa ne usakee moorat kattkar pees dalee aur kidraen nale men foonk dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा आसा ने अपनी माँ माका को राजमाता के पद से हटा दिया। आसा ने यह इसलिये किया क्योंकि माका ने एक भयंकर अशेरा—स्तम्भ बनाया था। आसा ने इस स्तम्भ को काट दिया और इसे छोटे—छोटे टुकड़ों में ध्वस्त कर दिया। तब उसने उन छोटे टुकड़ों को किद्रोन घाटी में जला दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को भी राजमाता के पद से हटा दिया; क्‍योंकि उसने अशेराह देवी की एक घृणित प्रतिमा बनाई थी। राजा आसा ने अशेराह की प्रतिमा तोड़ दी, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए, और उसको किद्रोन घाटी में आग में जला दिया।
Hindi Bible HHBD
बरन आसा राजा की माता माका जिस ने अशेरा के पास रखने के लिए एक घिनौनी मूरत बनाई, उसको उस ने राजमाता के पद से उतार दिया, और आसा ने उसकी मूरत काटकर पीस डाली और किद्रोन नाले में फूंक दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आसा राजा की माता माका जिसने अशेरा के पास रखने के लिये एक घिनौनी मूरत बनाई, उसको उसने राजमाता के पद से उतार दिया; और आसा ने उसकी मूरत काटकर पीस डाली और किद्रोन नाले में फूँक दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को राजमाता पद से हटा दिया, क्योंकि उसने अशेरा की घृणित मूर्ति बनाकर रखी थी. आसा ने इस मूर्ति को काटकर उसे किद्रोन नदी तट पर राख बना डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आसा राजा की माता माका जिसने अशेरा के पास रखने के लिए एक घिनौनी मूरत बनाई, उसको उसने राजमाता के पद से उतार दिया; और आसाप ने उसकी मूरत काटकर पीस डाली और किद्रोन नाले में फेंक दी।