2 Chronicles 15:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne sare yahooda aur binyameen ko, aur aepraaim, manashsho aur shaimon men se jo log usake sang rahate the, unako ikattha kiya, kyonaki ve yah dekhkar ki usaka parameshvar yahova usake sang rahata haai, israaael men se usake pas bahut se chale aae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब आसा ने यहूदा और बिन्यामीन के सभी लोगों को इकट्ठा किया। उसने एप्रैम, मनश्शे और शिमोन परिवारों को भी इकट्ठा किया जो इस्राएल देश से यहूदा देश में रहने के लिये आ गए थे। उनकी बहुत बड़ी संख्या यहूदा में आई क्योंकि उन्होंने देखा कि आसा का यहोवा परमेश्वर, आसा के साथ है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने समस्‍त यहूदा तथा बिन्‍यामिन कुलों के सब लोगों को एकत्र किया। एफ्रइम तथा मनश्‍शे गोत्रों और शिमोन कुल के असंख्‍य लोग इस्राएल प्रदेश को त्‍यागकर राजा आसा के पास आ गए थे, और उसके राज्‍य में निवास करने लगे थे; क्‍योंकि उन्‍होंने अनुभव किया था कि प्रभु परमेश्‍वर राजा आसा के साथ है। राजा आसा ने इन लोगों को भी एकत्र किया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने सारे यहूदा और बिन्यामीन को, और एप्रैम, मनश्शे और शिमोन में से जो लोग उसके संग रहते थे, उनको इकट्ठा किया, क्योंकि वे यह देखकर कि उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग रहता है, इस्राएल में से उसके पास बहुत से चले आए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने सारे यहूदा और बिन्यामीन को, और एप्रैम, मनश्शे और शिमोन में से जो लोग उसके संग रहते थे, उनको इकट्ठा किया, क्योंकि वे यह देखकर कि उसका परमेश्‍वर यहोवा उसके संग रहता है, इस्राएल में से बहुत से उसके पास चले आए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने सारे यहूदिया, बिन्यामिन और इनके अलावा एफ्राईम, मनश्शेह और शिमओन के रहनेवालों को इकट्ठा होने को कहा. इस्राएल राज्य से अनेक यहां आकर बस गए थे, क्योंकि उन्होंने यह देखा, कि याहवेह, उनके परमेश्वर उनके साथ थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने सारे यहूदा और बिन्यामीन को, और एप्रैम, मनश्शे और शिमोन में से जो लोग उसके संग रहते थे, उनको इकट्ठा किया, क्योंकि वे यह देखकर कि उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग रहता है, इस्राएल में से बहुत से उसके पास चले आए थे।