2 Chronicles 16:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
asa ke rajy ke chhtteesaven varsha men israaael ke raja basha ne yahooda par chaddhai kee aur rama ko isaaliye draddh kiya, ki yahooda ke raja asa ke pas koi ane jane n paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आसा के राज्यकाल के छत्तीसवें वर्ष बाशा ने यहूदा देश पर आक्रमण किया। बाशा इस्राएल का राजा था। वह रामा नगर में गया और इसे एक किले के रूप में बनाया। बाशा ने रामा नगर का उपयोग यहूदा के राजा आसा के पास जाने और उसके पास से लोगों को आने से रोकने के लिये किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आसा के राज्‍य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण किया, और रामाह नगर की किलाबन्‍दी कर दी जिससे यहूदा प्रदेश के राजा आसा के आवागमन का मार्ग अवरुद्ध हो गया।
Hindi Bible HHBD
आसा के राज्य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल के राजा बाशा ने यहूदा पर चढ़ाई की और रामा को इसलिये दृढ़ किया, कि यहूदा के राजा आसा के पास कोई आने जाने न पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आसा के राज्य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल के राजा बाशा ने यहूदा पर चढ़ाई की और रामा को इसलिये दृढ़ किया कि यहूदा के राजा आसा के पास कोई आने जाने न पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आसा के शासनकाल के छत्तीसवें साल में बाशा ने यहूदिया पर हमला कर दिया और रामाह नगर को बसाया, इसलिये कि इस्राएल का कोई भी व्यक्ति इस्राएल की सीमा से बाहर न जाने पाए और न कोई यहूदिया के राजा आसा के पास जा सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आसा के राज्य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल के राजा बाशा ने यहूदा पर चढ़ाई की और रामाह को इसलिए दृढ़ किया, कि यहूदा के राजा आसा के पास कोई आने-जाने न पाए।