2 Chronicles 16:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab usako usee kee kabra men jo us ne daudapur men khudava lee thee, mittee dee gai aur vah sugandhadrayyon aur gandhaee ke kam ke bhanati bhanati ke masalon se bhre huae aek bichhaune par litta diya gaya, aur bahut sa sugandhadrayy usake liye jalaya gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने आसा को उसकी अपनी कब्र में दफनाया जिसे उसने स्वयं दाऊद के नगर में बनाया था। लोगों ने उसे एक अन्तिम शैया पर रखा जिस पर सुगन्धित द्रव्य और विभिन्न प्रकार के मिले इत्र रखे थे। लोगों ने आसा का सम्मान करने के लिये आग की महाज्वाला की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने दाऊदपुर में अपने लिए कबर खुदवाई थी। लोगों ने उसको उसी कबर में गाड़ा। वह एक ऐसी शव-पेटिका में लिटाया गया था, जिसमें तरह-तरह के सुगन्‍धित मसाले भरे हुए थे। इन मसालों को गन्‍धियों ने कुशलता-पूर्वक तैयार किया था। राजा आसा के सम्‍मान में अपार मात्रा में सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया गया।
Hindi Bible HHBD
तब उसको उसी की कब्र में जो उस ने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्धद्ररयों और गंधी के काम के भांति भांति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्धद्ररय उसके लिये जलाया गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसको उसी की कब्र में जो उसने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्धद्रव्यों और गंधी के काम के भाँति भाँति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्धद्रव्य उसके लिये जलाया गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उसे दावीद के नगर में उसी की कब्र में रख दिया. यह कब्र उसने खुद अपने लिए बनवाई थी. उन्होंने आसा को इस शांति की जगह में रख दिया, जिसे उसने सुगंध के व्यापारियों के कौशल के द्वारा तरह-तरह के मसालों से मिलाकर भरकर रखा था. उन्होंने आसा के सम्मान में बड़ी आग जलाई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसको उसी की कब्र में जो उसने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्ध-द्रव्यों और गंधी के काम के भाँति-भाँति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य उसके लिये जलाया गया।