2 Chronicles 16:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki jaaise mere-tere pita ke beech vaaise hee mere-tere beech bhee vacha bandho dekh maain tere pas chandee-sona bhejata hoo, isaaliye a, israaael ke raja basha ke sath kee apanee vacha ko tod de, taki vah mujh se door ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“बेन्हदद मेरे और अपने बीच एक सन्धि होने दो। इस सन्धि को वैसे ही होने दो जैसा वह हमारे पिता और तुम्हारे पिता के बीच की गई थी। ध्यान दो, मैं तुम्हारे पास चाँदी सोना भेज रहा हूँ। अब तुम इस्राएल के राजा बाशा के साथ की गई सन्धि को तोड़ दो जिससे वह मुझे मुक्त छोड़ देगा और मुझे परेशान करना बन्द कर देगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आसा ने यह सन्देश बेन-हदद के पास भेजा, ‘जैसे मेरे पिता और आपके पिता के मध्य सन्धि थी वैसे ही, आइए, मैं और आप सन्धि करें। मैं आपकी सेवा में सोना-चांदी का उपहार भेज रहा हूँ। कृपया, आप इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा से सन्धि-विच्छेद कर लीजिए ताकि वह मेरे पास से पीछे हट जाए।’
Hindi Bible HHBD
कि जैसे मेरे- तेरे पिता के बीच वैसे ही मेरे- तेरे बीच भी वाचा बन्धे; देख मैं तेरे पास चान्दी- सोना भेजता हूं, इसलिये आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को तोड़ दे, ताकि वह मुझ से दूर हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जैसे मेरे–तेरे पिता के बीच वैसे ही मेरे–तेरे बीच भी वाचा बन्धे; देख मैं तेरे पास चाँदी–सोना भेजता हूँ, इसलिये आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को तोड़ दे, ताकि वह मुझ से दूर हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“आपके और मेरे बीच एक वाचा बांधी जाए—ठीक जैसी मेरे और आपके पिता के बीच थी. मैं आपके लिए सोना और चांदी भेज रहा हूं. आप इस्राएल के राजा बाशा से अपनी वाचा तोड़ दीजिए, कि वह यहां से अपनी सेनाएं हटा ले.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जैसे मेरे तेरे पिता के बीच वैसे ही मेरे तेरे बीच भी वाचा बंधे; देख मैं तेरे पास चाँदी-सोना भेजता हूँ, इसलिए आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को तोड़ दे, ताकि वह मुझसे दूर हो।”