2 Chronicles 17:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
varan kinate palishtee yahoshapat ke pas bhentt aur kar samajhkar chandee laae aur arabee log bhee sat hajar sat sau meddhe aur sat hajar sat sau bakare le aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ पलिश्ती लोग यहोशापात के पास भेंट लाए। वे यहोशापात के पास चाँदी भी लाए क्योंकि वे जानते थे कि वह बहुत शक्तिशाली राजा है। कुछ अरब के लोग यहोशापात के पास रेवड़े लाये। वे उसके पास सात हज़ार सात सौ भेड़ें और सात हज़ार सात सौ बकरियाँ लाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पलिश्ती देश के कुछ लोगों ने तो यहोशाफट को उपहार दिए। उन्होंने उसको कर के रूप में चांदी दी। अरब देश के लोगों ने उसको भेंट में सात हजार सात सौ मेढ़े, और सात हजार सात सौ बकरे दिए।
Hindi Bible HHBD
वरन किनते पलिश्ती यहोशपात के पास भेंट और कर समझकर चान्दी लाए; और अरबी लोग भी सात हजार सात सौ मेढ़े और सात हजार सात सौ बकरे ले आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कुछ पलिश्ती यहोशापात के पास भेंट और कर समझकर चाँदी लाए; और अरब के लोग भी सात हज़ार सात सौ मेढ़े और सात हज़ार सात सौ बकरे ले आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ फिलिस्तीनी तक यहोशाफ़ात को भेंट और चांदी चढ़ाया करते थे. अरब देश के लोगों ने उसके लिए सात हज़ार, सात सौ मेढ़े और सात हज़ार, सात सौ बकरे भेंट में दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कुछ पलिश्ती यहोशापात के पास भेंट और कर समझकर चाँदी लाए; और अरब के लोग भी सात हजार सात सौ मेढ़े और सात हजार सात सौ बकरे ले आए।