2 Chronicles 17:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne yahooda ke sab gaddhvale nagaron men sipaahiyon ke dal tthara dia, aur yahooda ke desh men aur aepraaim ke un nagaron men bhee jo usake pita asa ne le liye the, sipaahiyon kee chauakiyan baaitta deen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने यहूदा के उन सभी नगरों में सेना की टुकड़ियाँ रखीं जो किले बना दिये गए थे। यहोशापात ने यहूदा और एप्रैम के उन नगरों में किले बनाए जिन्हें उसके पिता ने अपने अधिकार में किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबन्‍द नगरों में सैन्‍य-दल नियुक्‍त किए। उसने समस्‍त यहूदा प्रदेश में सैन्‍य-शिविर स्‍थापित किए। एफ्रइम के जिन नगरों पर उसके पिता आसा ने कब्‍जा कर लिया था, उनमें भी उसने अपनी सैनिक-चौकियां बैठा दीं।
Hindi Bible HHBD
और उस ने यहूदा के सब गढ़वाले नगरों में सिपाहियों के दल ठहरा दिए, और यहूदा के देश में और एप्रैम के उन नगरों में भी जो उसके पिता आसा ने ले लिये थे, सिपाहियों की चौकियां बैठा दीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने यहूदा के सब गढ़वाले नगरों में सिपाहियों के दल ठहरा दिए, और यहूदा के देश में और एप्रैम के उन नगरों में भी जो उसके पिता आसा ने ले लिये थे, सिपाहियों की चौकियाँ बैठा दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने यहूदिया के सभी गढ़ नगरों में सेना की टुकड़िया ठहरा दीं और यहूदिया और एफ्राईम में उसने सैनिकों की छावनियां बना दीं, जो उसके पिता आसा ने अधिकार में कर लिए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने यहूदा के सब गढ़वाले नगरों में सिपाहियों के दल ठहरा दिए, और यहूदा के देश में और एप्रैम के उन नगरों में भी जो उसके पिता आसा ने ले लिये थे, सिपाहियों की चौकियाँ बैठा दीं।