2 Chronicles 17:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova yahoshaapat ke sang raha, kyonaki vah apane moolapurush daud kee praacheen chal see chal chala aur bal devataon kee khoj men n laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यहोशापात के साथ था क्योंकि उसने वे अच्छे काम किये जिन्हें उसके पूर्वज दाऊद ने किया था। यहोशापात ने बाल की मूर्तियों का अनुसरण नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु राजा यहोशाफट के साथ था; क्‍योंकि राजा यहोशाफट ने अपने पिता के राज्‍य-काल के आरम्‍भिक दिनों के आचरण का अनुसरण किया था। वह बअल देवता के पीछे नहीं गया,
Hindi Bible HHBD
और यहोवा यहोशापात के संग रहा, क्योंकि वह अपने मूलपुरूष दाऊद की प्राचीन चाल सी चाल चला और बाल देवताओं की खोज में न लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यहोशापात के संग रहा, क्योंकि उसने अपने मूलपुरुष दाऊद की प्राचीन चाल का अनुसरण किया और बाल देवताओं की खोज में न लगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह यहोशाफ़ात की ओर थे क्योंकि वह अपने पिता के शुरुआती समय की नीतियों का अनुसरण करता रहा. उसने बाल की पूजा कभी नहीं की,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यहोशापात के संग रहा, क्योंकि उसने अपने मूलपुरुष दाऊद की प्राचीन चाल का अनुसरण किया और बाल देवताओं की खोज में न लगा।