2 Chronicles 17:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so unhon ne yahova kee yyavastha kee pustak apane sath liye huae yahooda men shaiksha dee, varan ve yahooda ke sab nagaron men praja ko sikhate huae ghoome.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन प्रमुखों, लेवीवंशियों और याजकों ने यहूदा में लोगों को शिक्षा दी। उनके पास यहोवा के नियमों की पुस्तक थी। वे यहूदा के सभी नगरों में गये और लोगों को उन्होंने शिक्षा दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे अपने साथ प्रभु का व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ लेकर समस्‍त यहूदा प्रदेश में भ्रमण करने लगे। उन्‍होंने यहूदा प्रदेश की जनता को प्रभु की व्‍यवस्‍था सिखाई। वे यहूदा प्रदेश के सब नगरों में गए, और लोगों को सिखाते रहे।
Hindi Bible HHBD
सो उन्हों ने यहोवा की रयवस्था की पुस्तक अपने साथ लिये हुए यहूदा में शिक्षा दी, वरन वे यहूदा के सब नगरों में प्रजा को सिखाते हुए घूमे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उन्होंने यहोवा की व्यवस्था की पुस्तक अपने साथ लिये हुए यहूदा में शिक्षा दी, वरन् वे यहूदा के सब नगरों में प्रजा को सिखाते हुए घूमे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके साथ याहवेह की व्यवस्था की पुस्तक थी. यहूदिया में उन्होंने इससे शिक्षा दी; उन्होंने सारे यहूदिया राज्य में घूमते हुए प्रजा को शिक्षा प्रदान की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उन्होंने यहोवा की व्यवस्था की पुस्तक अपने साथ लिये हुए यहूदा में शिक्षा दी, वरन् वे यहूदा के सब नगरों में प्रजा को सिखाते हुए घूमे।