2 Chronicles 18:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab kanana ke putra sidaakiyyah ne lohe ke seeng banavakar kaha, yahova yon kahata haai, ki in se too araamiyon ko marate marate nash kar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सिदकिय्याह कनाना नामक व्यक्ति का पुत्र था। सिदकिय्याह ने लोहे की कुछ सींगे बनाई। सिदकिय्याह ने कहा, “यही है जो यहोवा कहता है: ‘तुम लोग लोहे की सिंगों का उपयोग तब तक अश्शूर के लोगों में घोंपने के लिये करोगे जब तक वे नष्ट न हो जायें।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी सिदकियाह बेन-कनानाह ने लोहे के सींग बनाए, और यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: जब तक सीरिया देश की सेना पूर्णत: नष्‍ट नहीं हो जाएगी, तू उनको ऐसे ही सामर्थी सींगों से मारता रहेगा।’
Hindi Bible HHBD
तब कनाना के पुत्रा सिदकिरयाह ने लोहे के सींग बनवाकर कहा, यहोवा यों कहता है, कि इन से तू अरामियों को मारते मारते नाश कर डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने लोहे के सींग बनवाकर कहा, “यहोवा यों कहता है कि इनसे तू अरामियों को मारते मारते नष्‍ट कर डालेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तभी केनानाह का पुत्र सीदकियाहू, जिसने अपने लिए लोहे के सींग बनाए थे, कहने लगा, “यह संदेश याहवेह की ओर से है: ‘इन सींगों के द्वारा आप अरामियों पर इस रीति से वार करेंगे, कि वे खत्म हो जाएंगे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने लोहे के सींग बनवाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, कि इनसे तू अरामियों को मारते-मारते नाश कर डालेगा।”