2 Chronicles 18:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meekayah ne kaha, mujhe sara israaael bina charavahe kee bhend-bakaariyon kee nai pahadon par titar bitar dikhai pada, aur yahova ka vachan aya ki ve to anath haai, isaaliye har aek apane apane ghar kushal kshom se lautt jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मीकायाह ने कहा, “मैंने इस्राएल के सभी लोगों को पहाड़ों पर बिखरे हुए देखा। वे गड़रिये के बिना भेड़ की तरह थे। यहोवा ने कहा, ‘उनका कोई नेता नही है। हर एक व्यक्ति को सुरक्षित घर लौटने दो।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मीकायाह ने कहा: ‘मैंने इस्राएली राष्ट्र को पहाड़ों पर तितर- बितर होते देखा, जैसे बिना चरवाहे का रेवड़! प्रभु मुझसे बोला, “इनका कोई स्वामी नहीं, प्रत्येक व्यक्ति अपने घर को सकुशल लौट जाए।” ’
Hindi Bible HHBD
राजा ने उस से कहा, मुझे कितनी बार तुझे शपथ धराकर चिताना होगा, कि तू यहोवा का स्मरण करके मुझ से सच ही कह।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मीकायाह ने कहा, “मुझे सारा इस्राएल बिना चरवाहे की भेड़–बकरियों के समान पहाड़ों पर तितर–बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का वचन आया कि वे तो अनाथ हैं, इसलिये हर एक अपने अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मीकायाह ने उत्तर दिया, “मैंने सारे इस्राएल को बिन चरवाहे की भेड़ों के समान पहाड़ों पर तितर-बितर देखा. तभी याहवेह ने कहा, ‘इनका तो कोई स्वामी ही नहीं है. हर एक को शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट जाने दो.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मीकायाह ने कहा, “मुझे सारा इस्राएल बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों के समान पहाड़ों पर तितर-बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का वचन आया कि वे तो अनाथ हैं, इसलिए हर एक अपने-अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाएँ।”