2 Chronicles 18:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab israaael ke raja ne yahoshaapat se kaha, kya maain ne tujh se n kaha tha, ki vah mere vishay kalyan kee nahee, hani hee kee naboovat karega?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के राजा अहाब ने यहोशापात से कहा, “मैंने कहा था कि मीकायाह मेरे लिए यहोवा से अच्छा सन्देश नही पाएगा। वह मेरे लिए केवल बुरे सन्देश रखता है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल प्रदेश के राजा ने यहोशाफट से कहा, ‘मैंने आपसे नहीं कहा था कि यह मेरे विषय में कभी शुभ नबूवत नहीं करता? यह सदा अशुभ ही कहता है।’
Hindi Bible HHBD
मीकायाह ने कहा, मुझे सारा इस्राएल बिना चरवाहे की भेंड़- बकरियों की नाई पहाड़ों पर तितर बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का वचन आया कि वे तो अनाथ हैं, इसलिये हर एक अपने अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “क्या मैं ने तुझ से न कहा था कि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं, हानि ही की नबूवत करेगा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के राजा ने यहोशाफ़ात से कहा, “देखा? मैंने कहा था न कि यह मेरे लिए भली नहीं बल्कि बुरी भविष्यवाणी ही करेगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था, कि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं, हानि ही की नबूवत करेगा?”