2 Chronicles 18:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ne poochha, israaael ke raja ahab ko kaun aeesa bahakaaega, ki vah gilad ke ramot par chaddhai karake khet aa, tab kisee ne kuchh aur kisee ne kuchh kaha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा, ‘इस्राएल के राजा आहाब को कौन धोखा देगा जिससे वह गिलाद के रामोत के नगर पर आक्रमण करे और वह वहाँ मार दिया जाये’ यहोवा के चारों ओर खड़े विभिन्न लोगों ने विभिन्न उत्तर दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने पूछा, “कौन व्यक्‍ति अहाब को फुसलाएगा और उसे रामोत-गिलआद ले जाएगा कि वह वहां मार डाला जाए?” तब किसी ने कुछ कहा, किसी ने कुछ।
Hindi Bible HHBD
मीकायाह ने कहा, इस कारण तुम लोग यहोवा का यह वचन सुनो: मुझे सिंहासन पर विराजमान यहोवा और उसके दाहिने बाएं खड़ी हुई स्वर्ग की सारी सेना दिखाई पड़ी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने पूछा, ‘इस्राएल के राजा अहाब को कौन ऐसा बहकाएगा, कि वह गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करे।’ तब किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने वहां प्रश्न किया, ‘यहां कौन है, जो इस्राएल के राजा अहाब को ऐसे लुभाएगा कि वह रामोथ-गिलआद जाए और वहां जाकर मारा जाए?’ “किसी ने वहां कुछ उत्तर दिया और किसी ने कुछ और.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने पूछा, ‘इस्राएल के राजा अहाब को कौन ऐसा बहकाएगा, कि वह गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करे।’ तब किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा।