2 Chronicles 18:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kuchh varsha ke bad vah shaemaron men ahab ke pas gaya, tab ahab ne usake aur usake sanagiyon ke liye bahut see bhed-bakaariyan aur gaya-baail kattkar, use gilad ke ramot par chaddhai karane ko usakaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ वर्ष बाद, यहोशापात शोमरोन नगर में अहाब से मिलने गया। अहाब ने बहुत सी भेड़ों और पशुओं की बलि यहोशापात और उसके साथ के आदमियों के लिये चढ़ाई। अहाब ने यहोशापात को गिलाद के रामोत नगर पर आक्रमण के लिये प्रोत्साहित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ वर्षों के बाद वह राजा अहाब के पास उसकी राजधानी सामरी नगर गया। राजा अहाब ने उसके और उसके साथ के उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मान में असंख्‍य भेड़-बकरियां और बैल काटे। उसने यहोशाफट को उकसाया कि वह उसके साथ रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई करे।
Hindi Bible HHBD
कुछ वर्ष के बाद वह शोमरोन में अहाब के पास गया, तब अहाब ने उसके और उसके संगियों के लिये बहुत सी भेड़- बकरियां और गाय- बैल काटकर, उसे गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करने को उसकाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कुछ वर्ष के बाद वह शोमरोन में अहाब के पास गया, तब अहाब ने उसके और उसके संगियों के लिये बहुत सी भेड़–बकरियाँ और गाय–बैल काटकर, उसे गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करने को उकसाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके कुछ साल बाद यहोशाफ़ात अहाब से भेंट करने शमरिया गया. यहोशाफ़ात और उसके संगियों के सम्मान में भोज के लिए अहाब ने अनेक भेड़ों और बछड़ों का वध किया. इसके द्वारा अहाब ने उन्हें रामोथ-गिलआद पर हमला करने के लिए उकसाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कुछ वर्ष के बाद # वह सामरिया में अहाब के पास गया, तब अहाब ने उसके और उसके संगियों के लिये बहुत सी भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल काटकर, उसे गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करने को उकसाया।