2 Chronicles 18:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab kanana ke putra sidaakiyyah ne nikatt ja, meekayah ke gal par thppad marakar poochha, yahova ka atma mujhe chhodkar tujh se baten karane ko kidhar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सिदकिय्याह मीकायाह के पास गया और उसके मुँह पर मारा। कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने कहा, “मीकायाह, यहोवा की आत्मा मुझे त्याग कर तुझसे वार्तालाप करने कैसे आई?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब नबी सिदकियाह बेन-कनानाह मीकायाह के पास आया। उसने उसके गाल पर थप्पड़ मरा, और उससे पुछा, ‘क्यों? प्रभु का आत्मा मुझे त्यागकर तुझसे वार्तालाप करने के लिए कैसे आया?’
Hindi Bible HHBD
इसलिये तुन अब यहोवा ने तेरे इन नबियों के मुंह में एक झूठ बोलनेवाली आत्मा पैठाई है, और यहोवा ने तेरे विषय हानि की बात कही है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने निकट जा, मीकायाह के गाल पर थप्पड़ मारकर पूछा, “यहोवा का आत्मा मुझे छोड़कर तुझ से बातें करने को किधर गया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन केनानाह का पुत्र सीदकियाहू सामने आया और मीकायाह के गाल पर मारते हुए कहने लगा, “याहवेह का आत्मा मुझमें से निकलकर तुमसे बातचीत करने किस प्रकार जा पहुंचा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने निकट जा, मीकायाह के गाल पर थप्पड़ मारकर पूछा, “यहोवा का आत्मा मुझे छोड़कर तुझ से बातें करने को किधर गया।”