2 Chronicles 18:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un se kaho, raja yon kahata haai, ki isako bandeegrah men dalo, aur jab tak maain kushal se n au, tab tak ise dukh kee rottee aur panee diya karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आमोन और योआश से कहो, ‘राजा यह कहते हैं: मीकायाह को बन्दीगृह में डाल दो। उसे रोटी और पानी के अतिरिक्त तब तक कुछ खाने को न दो जब तक मैं युद्ध से न लौटूँ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उनसे कहना, “महाराज ने यों कहा है: तुम इस आदमी को कारागार में बन्‍द रखो। जब तक मैं युद्ध से सकुशल न लौट आऊं तब तक तुम इसे बस इतना भोजन देना कि यह जीवित रह सके।”
Hindi Bible HHBD
इस पर इस्राएल के राजा ने कहा, कि मीकायाह को नगर के हाकिम आमोन और राजकुमार योआश के पास लौटाकर,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनसे कहो, ‘राजा यों कहता है कि इसको बन्दीगृह में डालो, और जब तक मैं कुशल से न आऊँ, तब तक इसे दु:ख की रोटी और पानी दिया करो।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनसे कहना, ‘यह राजा का आदेश है: “इस व्यक्ति को जेल में डाल दो और इसे उस समय तक ज़रा सा ही भोजन और पानी देना, जब तक मैं सुरक्षित न लौट आऊं.” ’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनसे कहो, ‘राजा यह कहता है, कि इसको बन्दीगृह में डालो, और जब तक मैं कुशल से न आऊँ, तब तक इसे दुःख की रोटी और पानी दिया करो।’”