2 Chronicles 18:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jab rathon ke pradhaanon ne yahoshaapat ko dekha, tab kaha israaael ka raja vahee haai, aur ve usee se ladne ko mude. is par yahoshaapat chilla utta, tab yahova ne usakee sahayata kee. aur parameshvar ne unako usake pas se fir jane kee praerana kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब रथपतियों ने यहोशापात को देखा उन्ह ने सोचा, “वही इस्राएल का राजा अहाब है!” वे यहोशापात पर आक्रमण करने के लिये उसकी ओर मुड़े। किन्तु यहोशापात ने उद्घोष किया और यहोवा ने उसकी सहायात की। परमेश्वर ने रथपतियों को यहोशापात के सामने से दूर मुड़ जाने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: जब रथों के सेना-नायकों ने यहोशाफट को देखा तब उन्‍होंने कहा, ‘यह निश्‍चय ही इस्राएल प्रदेश का राजा है।’ वे उससे युद्ध करने के लिए उसकी ओर मुड़े। अत: यहोशाफट ने परमेश्‍वर को सहायता के लिए पुकारा, और प्रभु परमेश्‍वर ने उसकी सहायता की। परमेश्‍वर ने रथ के सेना-नायकों को उसके पास से हटा दिया।
Hindi Bible HHBD
अराम के राजा ने तो अपने रथों के प्रधानों को आज्ञा दी थी, कि न तो छोटे से लड़ो और न बड़े से, केवल इस्राएल के राजा से लड़ो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जब रथों के प्रधानों ने यहोशापात को देखा, तब कहा, “इस्राएल का राजा वही है,” और वे उसी से लड़ने को मुड़े। इस पर यहोशापात चिल्‍ला उठा, तब यहोवा ने उसकी सहायता की। परमेश्‍वर ने उनको उसके पास से फिर जाने को प्रेरित किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब रथों के सेनापतियों की नज़र यहोशाफ़ात पर पड़ी, वे समझे वह इस्राएल का राजा है. वे उसी पर वार करने आगे बढ़े. यहोशाफ़ात चिल्ला उठा. याहवेह ने उसकी सहायता की और परमेश्वर उन्हें यहोशाफ़ात से दूर ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जब रथों के प्रधानों ने यहोशापात को देखा, तब कहा, “इस्राएल का राजा वही है,” और वे उसी से लड़ने को मुड़े। इस पर यहोशापात चिल्ला उठा, तब यहोवा ने उसकी सहायता की # । परमेश्वर ने उनको उसके पास से फिर जाने को प्रेरित किया।