2 Chronicles 19:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dekho, yahova ke vishy ke sab mukamon men to amaryah mahayajak aur raja ke vishay ke sab mukamon men yahooda ke gharane ka pradhaan ishmaael ka putra jabadhah tumhare upar aadhaikaree haai aur leveey tumhare samhane saradaron ka kam karenge. isaaliye hiyab bandhakar kam karo aur bhle manushy ke sath yahova rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अमर्याह मार्गदर्शक याजक है। वह यहोवा के सम्बन्ध की सभी बातों में तुम्हारे ऊपर रहेगा और राजा सम्बन्धी सभी विषयों में जबद्याह तुम्हारे ऊपर होगा। जबद्याह के पिता का नाम इश्माएल है। जबद्याह यहूदा के परिवार समूह में प्रमुख है। लेवीवंशी शास्त्रियों के रुप में भी तुम्हारी सेवा करेंगे। जो कुछ करो उसमें साहस रखो। यहोवा उन लोगों के साथ हो, जो वही करते हैं जो ठीक है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और सुनो, महापुरोहित अमर्याह प्रभु की आराधना सम्बन्धी सब मुकद्दमों का निर्णय करेंगे। वह तुम्हारे प्रमुख न्यायाधीश होंगे। राजा से सम्बन्धित सब राजकीय मामलों का निपटारा यहूदा कुल के प्रशासक जबद्याह बेन-यिश्माएल करेंगे। वह राजकीय मुकद्दमों में तुम्हारे प्रमुख न्यायाधीश होंगे। लेवी वंश के उप-पुरोहित तुम्हारी सहायता करने वाले मुन्शी होंगे। अत: साहस और धैर्य से न्याय करो। निष्कपट मनुष्य के साथ प्रभु हो।’
Hindi Bible HHBD
और देखो, यहोवा के विष्य के सब मुक मों में तो अमर्याह महायाजक और राजा के विषय के सब मुक मों में यहूदा के घराने का प्रधान इश्माएल का पुत्रा जबद्याह तुम्हारे ऊपर अधिकारी है; और लेवीय तुम्हारे साम्हने सरदारों का काम करेंगे। इसलिये हियाब बान्धकर काम करो और भले मनुष्य के साथ यहोवा रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और देखो, यहोवा के विषय के सब मुक़द्दमों में तो अमर्याह महायाजक, और राजा के विषय के सब मुक़द्दमों में यहूदा के घराने का प्रधान इश्माएल का पुत्र जबद्याह तुम्हारे ऊपर अधिकारी है; और लेवीय तुम्हारे सामने सरदारों का काम करेंगे। इसलिये हियाव बाँधकर काम करो और भले मनुष्य के साथ यहोवा रहेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“देखो, याहवेह से संबंधित हर एक विषय में प्रमुख पुरोहित अमरियाह ज़िम्मेदार होगा और राजा से संबंधित विषयों के लिए इशमाएल का पुत्र ज़ेबादिया, जो यहूदाह गोत्र का प्रशासक है. लेवी तुम्हारे लिए निर्णयों के लेने का काम पूरा करेंगे. हिम्मत बांधकर काम में जुट जाओ. भले लोगों के लिए याहवेह का साथ हमेशा रहेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और देखो, यहोवा के विषय के सब मुकद्दमों में तो अमर्याह महायाजक, और राजा के विषय के सब मुकद्दमों में यहूदा के घराने का प्रधान इश्माएल का पुत्र जबद्याह तुम्हारे ऊपर अधिकारी है; और लेवीय तुम्हारे सामने सरदारों का काम करेंगे। इसलिए हियाव बाँधकर काम करो और भले मनुष्य के साथ यहोवा रहेगा।”