2 Chronicles 19:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yarooshalem men bhee yahoshaapat ne leviyon aur yajakon aur israaael ke pitaron ke gharanon ke kuchh mukhy purushaen ko yahova kee or se nyay karane aur mukamon ko janchane ke liye ttharaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यहोशापात ने यरूशलेम में, लेवीवंशियों, याजकों और इस्राएल के परिवार प्रमुखों को न्यायाधीश चुना। उन लोगों को यहोवा के नियमों का उपयोग यरूशलेम के लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिये करना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा यहोशाफट ने यरूशलेम में भी लेवी वंश के उपपुरोहितों, पुरोहितों और इस्राएल के पितृकुलों के अध्यक्षों को नियुक्त किया कि प्रभु की ओर से न्याय करें और जनसाधारण के मुकद्दमों का निपटारा करें। उनका न्यायालय यरूशलेम में था।
Hindi Bible HHBD
और यरूशलेम में भी यहोशापात ने लेवियों और याजकों और इस्राएल के पितरों के घरानों के कुछ मुख्य पुरूषों को यहोवा की ओर से न्याय करने और मुक मों को जांचने के लिये ठहराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरूशलेम में भी यहोशापात ने लेवियों और याजकों और इस्राएल के पितरों के घरानों के कुछ मुख्य पुरुषों को यहोवा की ओर से न्याय करने और मुक़द्दमों को जाँचने के लिये ठहराया। उनका न्याय–आसन यरूशलेम में था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरूशलेम में भी उसने कुछ लेवियों, पुरोहितों और इस्राएल के पितरों के गोत्रों के कुछ प्रमुखों को याहवेह की ओर से येरूशलेम में विवादों के न्याय देने के लिए चुना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरूशलेम में भी यहोशापात ने लेवियों और याजकों और इस्राएल के पितरों के घरानों के कुछ मुख्य पुरुषों को यहोवा की ओर से न्याय करने और मुकद्दमों को जाँचने # के लिये ठहराया। उनका न्याय-आसन यरूशलेम में था।