2 Chronicles 2:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sor ke raja hooram ne chitthee likhkar sulaaiman ke pas bhejee, ki yahova apanee praja se praem rakhta haai, is se us ne tujhe unaka raja kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सोर के राजा हूराम ने सुलैमान को उत्तर दिया। उसने सुलैमान को एक पत्र भेजा। पत्र में यह कहा गया थाः “सुलैमान, यहोवा अपने लोगों से प्रेम करता है। यही कारण है कि उसने तुमको उनका राजा चुना।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सोर के राजा हूराम ने राजा सुलेमान को उत्तर भेजा। उसने पत्र में यों लिखा, ‘प्रभु अपने निज लोगों से प्रेम करता है। इसलिए उसने आपको उनका राजा नियुक्त किया है।’
Hindi Bible HHBD
तब सोर के राजा हूराम ने चिट्ठी लिखकर सुलैमान के पास भेजी, कि यहोवा अपनी प्रजा से प्रेम रखता है, इस से उस ने तुझे उनका राजा कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सोर के राजा हूराम ने चिट्ठी लिखकर सुलैमान के पास भेजी: “यहोवा अपनी प्रजा से प्रेम रखता है, इस से उसने तुझे उनका राजा कर दिया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सोर के राजा हीराम ने शलोमोन को एक पत्र के द्वारा उत्तर दिया, “याहवेह ने तुम्हें अपनी प्रजा पर राजा इसलिये बनाया है कि उन्हें अपनी प्रजा से प्रेम है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सोर के राजा हीराम ने चिट्ठी लिखकर सुलैमान के पास भेजी: “यहोवा अपनी प्रजा से प्रेम रखता है, इससे उसने तुझे उनका राजा कर दिया।”