2 Chronicles 2:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sulaaiman ne israaaelee desh ke sab paradeashaiyon kee ginatee lee, yah us ginatee ke bad hui jo usake pita daud ne lee thee aur ve deddh lakh teen hajar chh sau purush nikale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सुलैमान ने इस्राएल में रहने वाले सभी बाहरी लोगों को गिनवाया। (यह उस समय के बाद हुआ जब दाऊद ने लोगों को गिना था।) दाऊद, सुलैमान का पिता था। उन्हें एक लाख तिरपन हजार बाहरी लोग देश में मिले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा सुलेमान के पिता दाऊद ने सर्वप्रथम अपनी प्रजा की जनगणना की थी। उसके पश्चात् उसके पुत्र सुलेमान ने समस्त इस्राएल देश में रहनेवाले विजातीय प्रवासियों की गणना की। वे एक लाख तिरपन हजार छ: सौ निकले।
Hindi Bible HHBD
तब सुलैमान ने इस्राएली देश के सब परदेशियों की गिनती ली, यह उस गिनती के बाद हुई जो उसके पिता दाऊद ने ली थी; और वे डेढ़ लाख तीन हजार छे सौ पुरूष निकले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सुलौमान ने इस्राएली देश के सब परदेशियों की गिनती ली, यह उस गिनती के बाद हुई जो उसके पिता दाऊद ने ली थी; और वे एक लाख तिरपन हज़ार छ: सौ पुरुष निकले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शलोमोन ने इस्राएल राष्ट्र में बसे सभी विदेशियों की गिनती की, जैसी गिनती उनके पिता दावीद ने की थी. तब राज्य में 1,53,600 विदेशी पाए गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सुलैमान ने इस्राएली देश के सब परदेशियों # की गिनती ली, यह उस गिनती के बाद हुई जो उसके पिता दाऊद ने ली थी; और वे एक लाख तिरपन हजार छः सौ पुरुष निकले।