2 Chronicles 2:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sulaaiman ne sor ke raja hooram ke pas kahala bheja, ki jaaisa too ne mere pita daud se batrtav kiya, arthata usake rahane ka bhvan banane ko devadar bheje the, paaisa hee ab mujh se bhee batrtav kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सुलैमान ने हूराम को संदेश भेजा। हूराम सोर नगर का राजा था। सुलैमान ने संदेश दिया था, “मुझे वैसे ही सहायता दो जैसे तुमने मेरे पिता दाऊद को सहायता दी थी। तुमने देवदार के पेड़ों से उनको लकड़ी भेजी थी जिससे वे अपने रहने के लिये महल बना सके थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्चात् उसने सोर के राजा हूराम को यह सन्देश भेजा: ‘जैसा आपने मेरे पिता दाऊद के साथ व्यवहार किया, और उनको अपने लिए एक महल बनाने के लिए देवदार की लकड़ी भेजी थी, वैसा ही कृपया, मेरे साथ भी कीजिए।
Hindi Bible HHBD
तब सुलैमान ने सोर के राजा हूराम के पास कहला भेजा, कि जैसा तू ने मेरे पिता दाऊद से बर्त्ताव किया, अर्थात् उसके रहने का भवन बनाने को देवदार भेजे थे, पैसा ही अब मुझ से भी बर्त्ताव कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सुलैमान ने सोर के राजा हूराम के पास कहला भेजा, “जैसा तू ने मेरे पिता दाऊद से बर्ताव किया, अर्थात् उसके रहने का भवन बनाने को देवदारु भेजे थे, वैसा ही अब मुझ से भी बर्ताव कर।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर शलोमोन ने सोर के राजा हीराम को यह संदेश भेजा: “जब मेरे पिता दावीद अपने लिए भवन बनवा रहे थे, आपने उनके लिए देवदार के लट्ठे भेजे थे, आपका ऐसा ही व्यवहार मेरे साथ भी हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सुलैमान ने सोर के राजा हीराम के पास कहला भेजा, “जैसा तूने मेरे पिता दाऊद से बर्ताव किया, अर्थात् उसके रहने का भवन बनाने को देवदार भेजे थे, वैसा ही अब मुझसे भी बर्ताव कर।