2 Chronicles 2:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so ab too mere pas aek aeesa manushy bhej de, jo sone, chandee, peetal, lohe aur baainjanee, lal aur neele kapade kee kareegaree men nipun ho aur nakkashaee bhee janata ho, ki vah mere pita daud ke ttharaae huae nipun panushyon ke sath hokar jo mere pas yahooda aur yarooshalem men rahate haai, kam kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अब, मेरे पास सोना, चाँदी, काँसा और लोहे के काम करने में एक कुशल व्यक्ति को भेजो। उस व्यक्ति को इसका ज्ञान होना चाहिए कि बैंगनी, लाल, और नीले कपड़ों का उपयोग कैसे किया जाता है। उस व्यक्ति को यहाँ यहूदा और यरूशलेम में मेरे कुशल कारीगरों के साथ नक्काशी करनी होगी। मेरे पिता दाऊद ने इन कुशल कारीगरों को चुना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब आप, कृपया, मेरे पास एक कुशल कारीगर भेजिए, जो सोने, चांदी, पीतल और लोहे के काम में निपुण हो, जो बैंगनी, लाल और नीले वस्त्रों पर कसीदा काढ़ना जानता हो, जो नक्काशी का काम भी जानता हो, और जो मेरे प्रशििक्षत कारीगरों के साथ काम कर सके। मेरे पास यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में प्रशििक्षत कारीगर हैं। इन्हें मेरे पिता दाऊद ने प्रशििक्षत किया था।
Hindi Bible HHBD
सो अब तू मेरे पास एक ऐसा मनुष्य भेज दे, जो सोने, चान्दी, पीतल, लोहे और बैंजनी, लाल और नीले कपड़े की कारीगरी में निपुण हो और नक्काशी भी जानता हो, कि वह मेरे पिता दाऊद के ठहराए हुए निपुण पनुष्यों के साथ होकर जो मेरे पास यहूदा और यरूशलेम में रहते हैं, काम करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब तू मेरे पास एक ऐसा मनुष्य भेज दे, जो सोने, चाँदी, पीतल, लोहे और बैंजनी, लाल और नीले कपड़े की कारीगरी में निपुण हो और नक्काशी भी जानता हो, कि वह मेरे पिता दाऊद के ठहराए हुए निपुण मनुष्यों के साथ होकर जो मेरे पास यहूदा और यरूशलेम में रहते हैं, काम करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अब आप कृपा कर मेरे लिए एक ऐसा व्यक्ति भेज दें, जो सोने, चांदी, कांसे और लोहे का सामान बनाने में और साथ ही जो बैंगनी लाल और नीले वस्त्रों पर कसीदा काढ़ने में निपुण हो, और जो नक्काशी के काम में भी निपुण हो, जो मेरे निपुण शिल्पियों के साथ काम कर सके, जो यहां यहूदिया और येरूशलेम में हैं, जिन्हें मेरे पिता दावीद ने चुना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब तू मेरे पास एक ऐसा मनुष्य भेज दे, जो सोने, चाँदी, पीतल, लोहे और बैंगनी, लाल और नीले कपड़े की कारीगरी में निपुण हो और नक्काशी भी जानता हो, कि वह मेरे पिता दाऊद के ठहराए हुए निपुण मनुष्यों के साथ होकर जो मेरे पास यहूदा और यरूशलेम में रहते हैं, काम करे।