2 Chronicles 2:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir labanon se mere pas devadar, sanovar aur chandan kee lakadee bhejana, kyonaki maain janata hoo ki tere das labanon men vraksha kattna janate haai, aur tere dason ke sang mere das bhee rahakar,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे पास लबानोन देश से देवदार, चीड़ और चन्दन और सनोवर की लकड़ियाँ भी भेजो। मैं जानता हूँ कि तुम्हारे सेवक लबानोन से पेड़ों को काटने में अनुभवी हैं। मेरे सेवक तुम्हारे सेवकों की सहायता करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे लबानोन प्रदेश से देवदार, सनोवर और चन्दन की लकड़ी भी भेजिए। मैं जानता हूँ कि आपके सेवक लबानोन के पेड़ काटने में निपुण हैं। मेरे सेवक आप के सेवकों के साथ पेड़ काटेंगे;
Hindi Bible HHBD
फिर लबानोन से मेरे पास देवदार, सनोवर और चंदन की लकड़ी भेजना, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तेरे दास लबानोन में वृक्ष काटना जानते हैं, और तेरे दासों के संग मेरे दास भी रहकर,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर लबानोन से मेरे पास देवदारु, सनोवर, और चंदन की लकड़ी भेजना, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तेरे दास लबानोन में वृक्ष काटना जानते हैं, और तेरे दासों के संग मेरे दास भी रहकर,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“कृपया मेरे लिए लबानोन से देवदार, सनोवर और चन्दन के लट्ठे भी भेजने का इंतजाम करें. क्योंकि मुझे मालूम है कि आपके सेवक लबानोन की लकड़ी काटने में निपुण हैं. मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इसके लिए मेरे सेवक आपके सेवकों के साथ मिलकर काम करेंगे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर लबानोन से मेरे पास देवदार, सनोवर और चन्दन की लकड़ी भेजना, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तेरे दास लबानोन में वृक्ष काटना जानते हैं, और तेरे दासों के संग मेरे दास भी रहकर,