2 Chronicles 20:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab dodavah ke putra mareshaavasee aeleeajar ne yahoshaapat ke viruraddh yah naboovat kahee, ki too ne jo ahajyah se mel kiya, is karan yahova teree banavai hui vastuon ko tod dalega. so jaharaj toott gaae aur tashash ko n ja sake.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एलीआजर ने यहोशापात के विरुद्ध कहा। एलीआजर के पिता का नाम दोदावाह था। एलीआजर मारेशा नगर का था। उसने कहा, “यहोशापात, तुम अहज्याह के साथ मिल गये हो, यही कारण है कि यहोवा तुम्हारे कार्य को नष्ट करेगा।” जहाज टूट गए, अत: यहोशापात और अहज्याह उन्हें तर्शीश नगर को न भेज सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु यहोशाफट के विरुद्ध मारेशा नगर के निवासी एलीआजर बेन-दोदावाहु ने यह नबूवत की, ‘आपने दुष्‍कर्मी अहज्‍याह से सम्‍बन्‍ध स्‍थापित किया, अत: प्रभु वह सब डुबा देगा, जो आपने बनाया है।’ अत: उसके जलयान समुद्र में डूब गए, और वे तर्शीश तक न जा सके।
Hindi Bible HHBD
तब दोदावाह के पुत्रा मारेशावासी एलीआजर ने यहोशापात के विरूद्ध यह नबूवत कही, कि तू ने जो अहज्याह से मेल किया, इस कारण यहोवा तेरी बनवाई हुई वस्तुओं को तोड़ डालेगा। सो जहरज टूट गए और तश श को न जा सके।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दोदावाह के पुत्र मारेशावासी एलीआजर ने यहोशापात के विरुद्ध यह नबूवत कि, “तू ने जो अहज्याह से मेल किया, इस कारण यहोवा तेरी बनवाई हुई वस्तुओं को तोड़ डालेगा।” अत: जहाज टूट गए और तर्शीश को न जा सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर मारेशाहवासी दोदावाहू के पुत्र एलिएज़र ने यहोशाफ़ात के विरोध में यह भविष्यवाणी की, “अहज़्याह से तुम्हारी मित्रता के कारण याहवेह ने तुम्हारे कामों को नाश कर दिया है.” फलस्वरूप जहाज़ टूट गए और तरशीश यात्रा रुक गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दोदावाह के पुत्र मारेशावासी एलीएजेर ने यहोशापात के विरुद्ध यह नबूवत की, “तूने जो अहज्याह से मेल किया, इस कारण यहोवा तेरी बनवाई हुई वस्तुओं को तोड़ डालेगा।” अतः जहाज टूट गए और तर्शीश को न जा सके।